सहारनपुर, अप्रैल 1 -- सहारनपुर। विद्युत विभाग मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में लगभग 6.5 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 1.71 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 1.38 लाख मीटर प्रीपेड प्रणाली में परिवर्तित किए जा चुके हैं। मंगलवार को मुख्य अभियंता कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में नए स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा पूर्व में जमा सिक्योरिटी धनराशि को उनके बकाये में समायोजित किया जाएगा या सीधे प्रीपेड बैलेंस में क्रेडिट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टपेड से प्रीपेड में परिवर्तन के दौरान अंतिम बिल, पिछले बिल और परिवर्तन तिथि के बीच की अवधि के अनुसार बनाया जाएगा। प्रीपेड मीटर पर उपभोक्ताओं को निर्धारित टैरिफ पर 2 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। बिजली बाधित होने पर रिचार्ज क...