शाहजहांपुर, मार्च 31 -- शाहजहांपुर। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित सहायता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने 'दामिनी पहल' की शुरुआत की है। इस पहल के तहत जिले के सभी 23 थाना क्षेत्रों में महिलाओं का एक सशक्त नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक थाने से 10-10 स्वयंसेवी महिलाओं को जोड़ा गया है, जिसमें पहले ही दिन करीब 200 से 250 महिलाएं शामिल हो चुकी हैं। एसपी ग्रामीण दीक्षा अरुण भंवरे ने बताया कि इस अभियान में आशा वर्कर, शिक्षिकाएं, ग्राम प्रधान, महिला डॉक्टर समेत समाज में सक्रिय महिलाओं को जोड़ा गया है। इनकी जिम्मेदारी गांव स्तर पर महिलाओं से संपर्क बनाकर उन्हें जागरूक करना और किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अपराध की स्थिति बनने पर तत्काल पुलिस को सूचना देना है। उन्होंने बताया कि महिला शक्ति केंद्र (एमएसके) के सीयूजी नं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.