शाहजहांपुर, मार्च 2 -- होली पर्व को सकुशल और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बिजली विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक होलिका दहन स्थलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। बिजली विभाग के एक्सईएन प्रबोध राजपूत ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जेई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के ग्रामीण इलाकों में जलालाबाद, कलान, बादशाहनगर, खुदागंज, कांट, निगोही, खुटार, पुवायां, तिलहर, कटरा और सेहरामऊ दक्षिणी सहित कई स्थानों पर होलिका दहन स्थलों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार हटाए गए हैं। होलिका दहन के दौरान आग की ऊंची लपटों के कारण तारों के संपर्क में आने का खतरा...