जनपद में सैकड़ों बालिकाओं को दी गई वैक्सीन
फिरोजाबाद, अगस्त 9 -- रविवार को जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 15 वर्ष तक की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीनेशन का कार्य किया। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वैक्सीनेशन पर नजर लगाए हुए थे तथा इस संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों से लगातार जानकारी लेते रहे। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ 15 वर्ष तक की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाने का कार्य किया। सुबह से ही बालिकाओं की भीड़ लगभग सभी स्वास्थ्य मेलों में देखी गई। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह वैक्सीनेशन सर्वाइकल कैंसर की बीमारी को देखते हुए किया। यह भी पढ़ें- Siwan News सीवान में 5 हजार 927 बालिकाओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.