संभल, फरवरी 10 -- जनपद में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने सराहनीय पहल की है। आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलेभर की सड़कों पर हादसों के लिहाज से सबसे खतरनाक स्थानों (ब्लैक स्पॉट) को चिन्हित कर लिया गया है। इससे इन स्थानों पर विशेष सुधार कार्य कर दुर्घटनाओं की संख्या कम की जा सकेगी। परिवहन विभाग द्वारा किए गए सर्वे के बाद नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और स्थानीय सड़कों पर कुल 17 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इनमें नेशनल हाईवे पर 6, स्टेट हाईवे पर 10 और स्थानीय सड़क पर 1 ब्लैक स्पॉट शामिल है। नेशनल हाईवे एनएच-509 (मुरादाबाद-आगरा मार्ग) पर बनियाठेर क्षेत्र में गुमथल चौराहा, बहजोई में पाठकपुर, धनारी, बबराला में गंगा होटल, तथा गुन्नौर क्षेत्र में चौराहा और रसूलपुर मोड़ को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित क...