हापुड़, मार्च 21 -- जनपद हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण माह एक अप्रैल से शुरू होगा। इसमें जिले के स्वास्थ्य विभाग की 870 टीमें घर-घर जाकर मरीजों को खोजेंगी। मरीजों को खोजकर नजदीक के सरकारी अस्पतालों में उपचार कराया जायेगा। अभियान की तैयारी में स्वास्थ्य अधिकारी जुट गए हैं।पिछले कई दिनों से मौसम बदल रहा है। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है। जिसके चलते बीमारियां बढ़ने लगी हैं। यहां जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी हैं। अब स्वास्थ्य विभाग का दस्तक अभियान एक अप्रैल से शुरू होगा। इसमें कार्य करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 870 टीमें बनाई हैं। ये टीमें रोज अलग-अलग इलाकों में जाकर बुखार के मरीजों को खोजेंगी। 10 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू हो गया।-संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जायेगाहापुड़। स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.