हापुड़, जून 11 -- हापुड़ जनपद में विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान का शुभारंभ हो गया है। इस अभियान के तहत अगले एक माह तक 9 माह से लेकर 59 माह तक के बच्चों को विटामिन की खुराक पिलाई जाएगी।सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने कोठी गेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान को शुरू किया। इस दौरान उन्होंने विटामिन ए की खुराक के फायदें भी बताएं। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि विटामिन ए की खुराक 9 माह से लेकर 59 माह तक के बच्चों को पिलाई जाती है। पूरे महीने अभियान चलाकर बच्चों को विटामिन की खुराक पिलाई जाएंगी। यह भी पढ़ें- विटामिन-ए की खुराक पिलाकर पोषण माह का शुभारंभ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.योगेश गुप्ता ने बताया कि विटामिन ए की खुराक बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है। सभी अपने बच्चों को उक्त खु...