रुडकी, अप्रैल 2 -- तापमान में गिरावट होने से आम को फंगस की बीमारी ने घेर लिया है। ऐसे में बागवानों की चिंता बढ़ गई है। बागवानों का कहना है कि बीमारी में आम का बौर काला होने के बाद झड़ रहा है। इन दिनों आम की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में किसानों-बागवानों को भारी नुकसान की चिंता सता रही है। आम की फसल फंगस रोग की चपेट में आ गई है। इसके पीछे तापमान में अचानक आई गिरावट को माना जा रहा है। इस बार करीब तीन महीनों से बारिश न होने के चलते गर्मी का मौसम समय से पहले ही शुरू हो गया था। ऐसे में आम की फसल में बोर भी पहले ही आ गया था। अब बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट की वजह से आम की फसल पर फंगस बीमारी होने लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.