मुरादाबाद, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने चंद्रकांत सरन को मुरादाबाद जनपद रोलर स्केटिंग एसोसिएशन का सचिव नियुक्त किया है। चंद्रकांत सरन लंबे समय से युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से जिले में रोलर स्केटिंग खेल को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नियुक्ति के बाद चंद्रकांत सरन ने कहा कि जनपद में खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए नियमित रूप से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...