जनपद में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता
शामली, मई 21 -- शामली। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि जनपद शामली को इफको की 2680 मीट्रिक टन यूरिया तथा 600 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुई है। इसके बाद जनपद में खरीफ सीजन के लिए कुल 11108.945 मीट्रिक टन यूरिया और 2274.10 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध हो गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में किसी भी प्रकार के उर्वरक की कोई कमी नहीं है तथा सभी समितियों पर मांग के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करें और अनावश्यक भंडारण न करें। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार प्रति हेक्टेयर भूमि पर एक किसान को अधिकतम पांच बैग डीएपी और सात बैग यूरिया ही दिया जाएगा। इससे अधिक भंडारण को नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। साथ ही उर्वरक विक्रेताओं को पीओएस मशीन से बिक्री करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.