हापुड़, मार्च 29 -- जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल का मूल्यांकन संपन्न हो चुका है। जबकि इंटरमीडिएट की सात हजार कापियों का मूल्यांकन शेष बचा है। जिले में मूल्यांकन एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ में चल रहा है। जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मूल्यांकन के लिए एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ को केंद्र बनाया गया है। इनमें तेजी से रोज कापियों का मूल्यांकन जारी है। अब रविवार को मूल्यांकन केंद्र में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की सभी कापियों का मूल्यांकन पूर्ण हो गया। यहां हाईस्कूल की एक लाख कापी जांची गई हैं। जबकि इंटरमीडिएट की 70 हजार कापियों में केवल सात हजार कापियों का मूल्यांकन शेष है। जिनका मूल्यांकन आगामी तीन दिनों में पूर्ण हो जायेगा।-डीआईओएस का कथनजनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का मूल्यांकन बेहतर व्यवस्था बनाकर कराया जा रहा है...