हापुड़, मार्च 23 -- जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 50 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। मूल्यांकन कार्य तेजी से एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ में चल रहा है। जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ को केंद्र बनाया गया है। यहां रोज उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही हैं। अब उक्त मूल्यांकन केंद्र पर 50 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। सीसीटीवी कैमरे की जद में मूल्यांकन हो रहा है। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि बोर्ड के नियमों का पालन करते हुए मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन केंद्र पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। निर्धारित डेट से पहले मूल्यांकन कार्य पूरा हो जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.