कानपुर, जुलाई 2 -- कानपुर देहात, संवाददाता। विकास खंड डेरापुर की ग्राम पंचायत मुर्रा में 'विकसित भारत जी राम जी अधिनियम-2025 का शुभारंभ सीडीओ विधान जायसवाल द्वारा किया गया। सीडीओ ने कहाकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है और जनसहभागिता से ही समृद्ध एवं आत्मनिर्भर गांवों का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल कागजों पर विकास करना नहीं, बल्कि हर एक ग्रामीण तक सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: केंद्र सरकार की न...