जनपद में मखाने की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी
मऊ, अगस्त 18 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों की आय में वृद्धि एवं मखाना की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से 25 किसानों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को मखाने की आधुनिक खेती, खेत की तैयारी, जैविक खेती, कीट प्रबंधन, उत्पादन एवं उससे होने वाले आर्थिक लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ.आकांक्षा ने बताया कि पड़ोसी राज्य बिहार में मखाने का बड़े स्तर पर उत्पादन किया जाता है। मखाने की खेती को जनपद में बढ़ावा देकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने मखाने की खेती के लिए शासन द्वारा दिए जाने वाले अनुदान एवं अन्य सुविधाओं के बारे में किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.