जनपद में भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम विभाग ने जनपद में भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना जतायी है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। 21 जुलाई को जनपद में कहीं कहीं अत्यधिक भारी वर्षा, गरज चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक भारी वर्षा से जलभराव जैसी स्थितियां हो सकती हैं। ऐसे में लोगों से अपील की गयी कि अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें और पूरी सतर्कता बरतें। 22 जुलाई को भी मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना रहेगी। 22 से 25 जुलाई के दौरान वर्षा की तीव्रता में कमीं आने और मौसम सामान्य होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Heavy Rain Alert: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.