हाथरस, अप्रैल 24 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। सिकंदराराऊ की नई तहसील निवासी भाग्यलक्ष्मी ने दसवीं में जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। भाग्यलक्ष्मी ने दसवीं कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से की है, वह अपने पिता श्री चंद एवं मां प्रेमलता के साथ घर में रहती हैं। भाग्य लक्ष्मी भविष्य में सरकारी अध्यापक बनना चाहती है एवं गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देना चाहती हैं। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल.....बेटियों ने दिखाया दमखम, जीत लिया जहां यह भी पढ़ें- इंजीनियर बनना चाहती है अलकमा यह भी पढ़ें- अलग-अलग पृष्ठभूमि के बच्चों ने जिले की सूची में बनाई जगह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...