सहारनपुर, अप्रैल 20 -- सहारनपुर, संवाददाता। जनपद में बिजली चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एंटी थेफ्ट थाने में पिछले एक वर्ष के दौरान कुल 4837 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक का है। हालांकि राहत की बात यह है कि कुल उपभोक्ताओं की संख्या के मुकाबले यह आंकड़ा एक फीसदी से भी कम है। बिजली विभाग के अनुसार जनपद में कुल 6,44,795 उपभोक्ता हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े जा रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक बिजली चोरी के मामले देवबंद डिवीजन में दर्ज किए गए, जहां एक साल में 1175 एफआईआर हुईं। इसके बाद रामपुर डिवीजन में 847, बेहट में 639 और महानगर डिवीजन में 621 मामले सामने आए। अन्य डिवीजनों की बात करें तो नकुड़ में 490, बलियाखेड़ी में 308 और सरसावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.