शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत और व्यवस्थित बनाने के लिए 225 अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने गांवों का चयन कर लिया है और अब भवन निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि जिले की पांचों तहसीलों के अंतर्गत आने वाले सभी विकास खंडों में अन्नपूर्णा भवन बनाए जाने हैं। प्रत्येक विकास खंड में 15-15 भवन निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन भवनों के जरिए राशन वितरण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए गांवों का चयन पहले ही किया जा चुका है। अब संबंधित गांवों में उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। जमीन चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की औपचारिकताएं पूरी कर निर...