कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर देहात,संवाददाता। राज्य सरकार की ओर से बंद पड़े सिनेमाघरों को संचालित करने के लिए प्रोत्साहन योजना शुरु की गई है। इस योजना में जिले के बंद पड़े दो सिनेमाघरों को शुरु कराने का प्रयास किया जाएगा। योजना के तहत पुराने और जर्जर सिनेमाघरों का आधुनिकीकरण कर उन्हें आधुनिक स्वरूप में फिर से शुरू किया जा सकता, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ मनोरंजन मिल सके। सहायक आयुक्त, राज्य कर प्र्रभारी मनोरंजन कर नरेश कुमार बताया कि लंबे समय से बंद पड़े सिनेमाघरों को पूरी तरह ध्वस्त कर उनके स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त लघु क्षमता वाले सिनेमा हॉल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके साथ ही जो सिनेमाघर आंशिक रूप से संचालित हैं या बंद हो चुके हैं, उनकी आंतरिक संरचना में बदलाव कर दोबारा संचालन करने पर भी सरकारी...