हापुड़, अप्रैल 29 -- हापुड़। हेपेटाइटिस ने गर्भवती महिलाओं पर हमला बोल दिया है। यहां जिला अस्पताल हापुड़ की जांच में पांच गर्भवती महिलाओं को हेपेटाइटिस की पुष्टि हुई है। इनमें तीन हेपेटाइटिस सी और दो महिला बी की पॉजिटिव निकली है। पांचों गर्भवती महिलाओं का इलाज शुरू हो गया है। पांचों की डिलीवरी विशेष सतर्कता बरतते हुए कराई जायेगी।जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में हजारों की संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। गर्भवती महिलाएं भी अस्पताल में परामर्श लेने के लिए आती हैं। इनकी चिकित्सक विभिन्न जांचें कराते हैं। अब जांच में पांच गर्भवती महिलाओं को हेपेटाइटिस की पुष्टि हुई है। इनमें तीन महिला हेपेटाइटिस सी और दो हेपेटाइटिस बी की शामिल हैं। हेपेटाइटिस की पुष्टि के बाद जिला अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया। सीएमएस की देखरेख में पांचों गर्भवती महिलाओं...