जनपद में पहुंची 2680 मीट्रिक टन यूरिया खाद, किसानों को मिलेगी राहत
रुडकी, जून 18 -- लक्सर, संवाददाता। जनपद के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कुछ दिनों से खाद के लिए परेशान हो रहे किसानों को अब आसानी से यूरिया खाद उपलब्ध हो सकेगी। गुरुवार को जनपद में खाद की रैक पहुंच गई है। इसके बाद विभिन्न समितियों और गोदामों में खाद भेजी जाएगी। पिछले कुछ दिनों से जनपद में यूरिया खाद की कमी बनी हुई थी। इसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं, गन्ना समितियों और उनसे जुड़े गोदामों में भी खाद का स्टॉक समाप्त हो गया था। इफको के क्षेत्रीय खाद पूर्ति अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने बताया कि गुरुवार को खाद की रैक जनपद में पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- जनपद में पहुंची 2680 मीट्रिक टन यूरिया खाद, किसानों को मिलेगी राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.