संतकबीरनगर, मार्च 9 -- संतकबीरनगर , निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें मेधावियों को पुरस्कृत किया गया तो वहीं महिलाओं में नियुक्ति पत्र का भी वितरण हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जुपिटर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 में महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग की। 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान एवं नारी शक्ति अवॉर्ड, कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के बीमा प्रीमि...