बुलंदशहर, अप्रैल 14 -- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जनपद भर में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलक्ट्रेट सभागार से लेकर जनपद में विभिन्न स्थानों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम, शोभायात्राएं और विचार गोष्ठियां आयोजित की गईं। डा.अंबेडकर चौराहा पर माल्यार्पण के लिए लंबी लाइन लगी रहीं। जिलेभर में भंडारे आयोजित किए गए। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनी शहर में विभिन्न स्थानों से भव्य शोभायात्राएं निकाल...