जनपद में दो प्रतिशत आबादी सफेद दाग की बीमारी से पीड़ित
गाज़ियाबाद, जून 24 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जनपद में सफेद दाग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों की मानें तो करीब दो प्रतिशत आबादी विटिलिगो यानी सफेद दाग से प्रभावित है। रोग की शुरुआत में ही इलाज मिलने से बीमारी को खत्म किया जा सकता है। विटिलिगो एक ऑटोइम्यून बीमारी मानी जाती है। शरीर में मेलानोसाइट्स (रंग बनाने वाली कोशिका) के नष्ट होने से त्वचा पर सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं। इस बीमारी के इलाज और जागरुकता के लिए हर साल 25 जून को विश्व विटिलिगो दिवस मनाया जाता है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. भावुक मित्तल बताते हैं कि एम्स के शोध में सामने आया है कि भारत में विटिलिगो (सफेद दाग) की व्यापकता 0.25 से 2.5 प्रतिशत के बीच है। इस कारण मरीजों को नौकरी पाने, शादी तय होने और सामाजिक मेल-जोल में कठिनाई होती है। डॉ. मित्तल की मानें जिले में करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.