जनपद में दम तोड़ गई सरकारी नलकूप परियोजना
मथुरा, मई 19 -- मथुरा। सिंचाई के लिए बनाई गई नलकूप परियोजना जिले में दम तोड़ गई है। यहां 10 सरकारी नलकूप में से मात्र एक ही संचालित है, जबकि नौ नलकूप पूरी तरह खराब पड़े हुए हैं। उन्हें पुन: चालू कराने या नए नलकूप स्थापित करने की भी अब कोई योजना प्रचलन में नहीं है। प्रदेश में करीब छह दशक पूर्व सिंचाई के लिए शुरु हुई नलकूप परियोजना का जिले में करीब पांच दशक विस्तार हुआ था। तब यहां नलकूप खंड आगरा ने सिंचाई के लिए 10 नलकूप लगवाए थे। इनसे बड़े स्तर पर कृषिभूमि में फसलों की सिंचाई की जाती थी। इनका संचालन एवं देखरेख का कार्य नलकूप खंड आगरा द्वारा किया जाता है। अब धीरे-धीरे रख रखाव के अभाव एवं संचालन न होने के चलते 10 में से नौ नलकूप खराब हो गए हैं। उन्हें विभाग ने निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया है। जबकि सिर्फ एक मात्र नलकूप ही संचालित है। उससे सिर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.