आजमगढ़, अप्रैल 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। आग से बचाव के लिए जनपद में 1800 अग्नि सचेतक तैयार किए जाएंगे। उन्हें आग से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। आग लगने पर सुरक्षा, बचाव, प्राथमिक उपचार एवं आग बुझाने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। आग की घटना होने पर उपकरण संचालित करने के बारे में बताया जाएगा। शहर से गांव तक आग की बढ़ती घटनाओं पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग अब अग्नि सचेतक तैयार करेगा। उन्हें प्रशिक्षित कर आग बुझाने के लिए निपुण करेगा। इससे आग की घटनाओं पर नियंत्रण करने में आसानी होगी। जनपद में आबादी के हिसाब से अग्निशमन विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आग की घटनाओं पर विभाग रोक लगाने में नाकाम साबित होता है। दूरी अधिक होने और रास्ता ठीक न होने पर फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचने में समय लग जाता है। अग्निशमन व...