जनपद में डेंगू का एक संक्रमित मरीज मिला, संख्या पहुंची 3
हापुड़, सितम्बर 13 -- जनपद हापुड़ में डेंगू के पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं। अब जिले में डेंगू का एक नया संक्रमित मरीज मिला है। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3 पहुंच गई है। डेंगू को लेकर जिले का स्वास्थ्य विभाग सतर्क है।जिले में डेंगू के पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं। अब जिले में डेंगू का एक पॉजिटिव केस और मिला है। ये पॉजिटिव केस हापुड़ शहर के एक मोहल्ले का रहने वाला है। एक पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3 पहुंच गई है। पॉजिटिव मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। जहां डेंगू के पॉजिटिव केस मिल रहे हैं वहां रोज एक्टिविटी कराई जा रही है। डेंगू की जांच सुविधा सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.