बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- देशभर में शुरू हुई डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया का असर अब जनपद बुलंदशहर में भी दिखाई देने लगा है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनगणना कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जाए। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है, जिसमें नागरिकों को पहली बार स्व-गणना के तहत पोर्टल के जरिए अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने का विकल्प दिया गया है। प्रशासन ने जनपद के लोगों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए सही और पूर्ण जानकारी दर्ज करें। जिला प्रशासन के अनुसार, जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और आवास से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी, जिसमें घर की स्थिति, सुविधाएं और परिवार से जुड़े बुनियादी प्रश्न शा...