गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर, हिटी। यूं तो जनपद में गेहूं क्रय केंद्र 30 मार्च से ही खुल गए लेकिन जनपद के विभिन्न क्रय केंद्रों पर शनिवार से गेहूं खरीद शुरू हुई। शनिवार को किसानों में उत्साह दिखा और कुल 445 कुंतल गेहूं की खरीद दर्ज की गई। गोला क्रय केंद्र पर पहले किसान का स्वागत कर खरीद प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरविंद कुमार दूबे ने किसान का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिला कर किया। गोलाबाजार में खाद्य विभाग के गोला गेहूं क्रय केंद्र पर शनिवार को ग्राम भडसड़ा के किसान अशोक कुमार तिवारी से 70 कुंतल गेहूं खरीदा गया। इस मौके पर जिला खाद्य विणपन अधिकारी अरविंद कुमार दूबे एवं एआर कोऑपरेटिव नीरज कुमार ने उन्हें मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इसी क्रम में परसिया मिश्र क्रय केंद्र पर ग्राम खिरकिटा दुबे के किसान अम...