हापुड़, मई 8 -- शासन द्वारा जनपद में कृषि सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक विकासखंड में एक एग्री जंक्शन केंद्र स्थापित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत जनपद में चार कृषि केंद्र खोले जाएंगे, जहां वन स्टॉप शॉप के माध्यम से किसानों को कृषि एवं सहबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन केंद्रों का संचालन कृषि स्नातकों द्वारा किया जाएगा। योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के निवासी कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक तथा कृषि एवं सहबद्ध विषयों जैसे उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध उत्पादन, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन आदि विषयों में डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- दलित युवक के साथ मारपीट, 9 के खिलाफ मुकदमा यह डिग्री किसी राज्य, केंद्रीय या अन्य विश्वविद्यालय से प्राप्त होनी चाहिए, जिसे आईसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.