फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पीएम आवास प्लस ग्रामीण योजना में जल्द ही गरीबों के लिए छत का सपना साकार होने वाला है। जनपद में जिन परिवारों का सर्वे किया गया था उन परिवारों में पात्र और अपात्र का फैसला शासन स्तर से ही होगा। इसे लिए एआई का सहारा लिया जायेगा। यह भी देखा जायेगा कि सर्वे में चिन्हित परिवारों को पहले तो लाभ नहीं मिल चुका है। पीएम आवास योजना में जो मानक तय किए गए इसमें 15000 रुपया तक प्रतिमाह कमाने वालों को ही योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही आयकर का भुगतान करने वाले और पांच एकड़ या उससे अधिक भूमि का स्वामी होने वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।इस योजना का मकसद है कि हर किसी पात्र को आवास मिले। जो परिवार आवास विहीन हैं उनको इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। जनपद में आवास प्लस सर्वे का काम 15 मई 2025 से शुरू...