आजमगढ़, मार्च 27 -- आजमगढ़। जिला महिला चिकित्सालय में गर्भाशय ग्रीवा (बच्चेदानी के मुख) के कैंसर से बचाव के लिए गुरुवार को सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद की प्रथम दो लाभार्थी सुदीक्षा राय एवं अंशिका प्रकाश उपाध्याय को टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद दोनों बालिकाओं ने 14-15 वर्ष आयु वर्ग की सभी किशोरियों एवं उनके अभिभावकों से टीका लगवाने की अपील की। सीएमओ ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। यह टीकाकरण विशेष रूप से 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.