हापुड़, अगस्त 12 -- जनपद में एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन जिला अस्पताल हापुड़ में एचआईवी एड्स की जांच के लिए स्वास्थ्य कैंप लगा। इसमें 68 संदिग्धों की जांच के लिए सैंपल भरें गए। वहीं, कठपुतली के माध्यम से भी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाई गई। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग का एचआईवी एड्स सघन जागरूकता अभियान बुधवार से शुरू हो गया है। यह अभियान पूरे एक महीने चलेगा। इसमें विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी। शुभारंभ के बाद जिला अस्पताल हापुड़ में स्वास्थ्य कैंप लगा। इसमें एचआईवी के 68 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- एचआईवी से डरें नहीं जागरूक बने, जानकारी ही बचाव अस्पताल में कठपुतली के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई गई। एचआईवी के लक्षण एवं बचाव के तरीक...