अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। जिले में चल रहे उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य में अब तक 75.36 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार चार प्रमुख मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 6,01,534 उत्तरपुस्तिकाएं आवंटित की गई थीं, जिनमें से 5,65,290 का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। शेष 65,129 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी बाकी है। केंद्रवार प्रगति पर नजर डालें तो रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज ने सबसे अधिक 86.20 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा कर अग्रणी स्थान हासिल किया है। वहीं डीएस इंटर कॉलेज ने 82.41 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया है। नारायणीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 66.17 प्रतिशत और एसएमबी इंटर कॉलेज में 65.32 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हुआ है। मूल्यांकन कार्य में कुल 2,886 परीक्षक व 299 डिप्टी हेड लगाए गए हैं, जबकि 1,120 परीक्...