जनपद में इस बार रोपे जाएंगे 93,22,356 पौधे
ललितपुर, मई 17 -- ललितपुर। बिगड़ते पर्यावरणीय संतुलन से कम होती प्राण वायु को वातावरण में बढ़ाकर आगामी पीढ़ी की सांसों का इंतजाम करने के लिए धरती के श्रृंगार का मसौदा तैयार हो चुका है। इस बार बारिश के दौरान जनपद में कुल 93,22,356 पौधे रोपे जाएंगे। इस कार्य को जमीन पर उतारने के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इंसानी जरूरतों को पूरा करने के लिए पेड़ों पर किस कदर कुल्हाड़ियां चलाई जा रही हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। जंगली क्षेत्रों के साथ सार्वजनिक और निजी स्थानों पर लगे हरेभरे पेड़ों को काटा जा रहा है। खेतों में लगे पेड़ों को काटकर प्लाटिंग की जा रही है। शहर के आस पास ग्रामीण इलाकों में हालात बेहद दयनीय हो गए हैं। इन स्थितियों को ध्यान में रखकर शासन हर वर्ष बारिश के दौरान पौधारोपण अभियान चलाता है। इस बार बारिश से पहले जनपद के पौधारोपण का लक्ष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.