मुरादाबाद, मार्च 17 -- जनपद में आज से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पारकर इंटर कॉलेज, हैबिट मुस्लिम इंटर कॉलेज और एसएसवी मुस्लिम इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। वहीं, इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी शिक्षकों को एक अप्रैल तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करना होगा। इस कार्य के लिए जनपद में दो हजार से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिक्षक को प्रतिदिन 50 कॉपियां जांचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तय समय सीमा में मूल्यांकन कार्य पूरा हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की...