हापुड़, मई 16 -- ज्येष्ठ माह की अमावस्या (शनि जयंती) 16 मई 2026 दिन शनिवार को सुबह 5:11 बजे से प्रारंभ होकर 17 मई 2026 को लगभग 1:30 बजे तक रहेगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार शनि जयंती 16 मई दिन शनिवार को मनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकते हैं शनिदेवशनि जयंती का महत्व उक्त जानकारी देते हुए श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा रजि. के प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि शनि जयंती एक सनातन पर्व है, जो भगवान शनि के जन्म (प्राकट्य) को समर्पित होता है और इसे ज्येष्ठ मास की अमावस्या (अंधेरी अमावस्या) पर मनाया जाता है। शनि सूर्य और छाया के पुत्र हैं और वे न्याय एवं कर्मफल के देवता माने जाते हैं। उन्होंने बताया कि शनि ग्रह का प्रभाव जीवन में कष्ट, परिणाम और कर्म का ...