बलिया, मार्च 17 -- बलिया, संवाददाता। पशुपालन विभाग की ओर से जिले के वृहद, कान्हा समेत अस्थाई गो आश्रय स्थल में संरक्षित मवेशियों को वर्षभर हरा चारा सुलभ कराने के लिए नेपियर घास की बुआई करायेगा। साथ ही जिले के नौ किसानों को घास का बीज(रूट स्लिप/सीडस) और अतिरिक्त चारा विकास निधि से चार-चार हजार प्रोत्साहन राशि देकर बुआई करायेगा तथा इन्हें गो आश्रय स्थलों से सम्बद्ध। नेपियर घास (एक प्रकार का बाजड़ा) का रूट 18 मार्च यानि आज बुधवार को पशुपालन विभाग में पहुंच जायेगा। विभाग की ओर से सबसे पहले गोपालपुर अस्थाई गोशाला के चार हेक्टेयर में बुआई कराई जायेगी तथा चयनित प्रत्येक किसानों को छह-छह रूट इस शर्त के साथ दिया जायेगा कि अगले साल वह 12 रूट स्लिप पशुपालन विभाग को देंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि बरसीम समेत अन्य हारा चारा एक बार बुआई के बाद दो से त...