बस्ती, जनवरी 31 -- बस्ती। जनपद में धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया एक बार फिर विराम की स्थिति में पहुंच गई है। शासन की ओर से जिले के लिए बढ़ाए गए 1.20 लाख कुंतल धान के अतिरिक्त लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के साथ ही बुधवार को खरीद बंद कर दी गई। लक्ष्य पूरा होते ही खरीद पोर्टल को भी ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे अब केंद्रों पर नए सिरे से धान की तौल संभव नहीं हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीद की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित थी। शासन ने बस्ती जिले के 73 क्रय केंद्रों के लिए शुरुआत में 50 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा था, जिसे किसानों के सहयोग से नौ जनवरी को ही पूरा कर लिया गया था। निर्धारित समय सीमा से काफी पहले खरीद बंद हो जाने के कारण बड़ी संख्या में किसान अपना धान बेचने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.