हमीरपुर, जुलाई 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के अंतर्गत जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का रविवार को शुभारंभ हो गया। इस वर्ष जनपद में 81 लाख से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का शुभारंभ मुख्य कार्यक्रम स्थल कनौटा वन ब्लॉक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने पौधारोपण कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जैव विविधता का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के प्रत्येक ग्राम में ''हरिशंकरी'' (पीपल, बरगद एवं पाकर) का एक साथ रोपण कराने की क...