जनपद प्रभारी सहजानंद राय के प्रथम आगमन पर दोहरीघाट में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम
मऊ, अक्टूबर 3 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं मऊ के नवनियुक्त जिला प्रभारी सहजानंद राय का शनिवार को पहली बार दोहरीघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पुलिस चौकी, कस्बा कार्यालय और कुसुम्हा में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप और गगनभेदी नारों के बीच उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। प्रदेश मंत्री के स्वागत को लेकर कस्बे में पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा। सहजानंद राय के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और भाजपा के समर्थन में नारे गूंजते रहे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें विकास और जनकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.