सहारनपुर, मार्च 11 -- सहारनपुर। जनपद न्यायालय स्थित गांधी वाटिका में मंगलवार को जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार ने कहा होली समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय देवेन्द्र सिंह, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अम्बर रावत, अपर जिला जज अभय कृष्ण तिवारी, अपर जिला जज मोहम्मद अहमद खान व विकास गुप्ता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल त्यागी, सचिव पालम राणा तथा पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पप्पू कुमार सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...