मुजफ्फर नगर, मार्च 10 -- मुजफ्फरनगर। आगामी 14 मार्च द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक के सम्बन्ध में जनपद न्यायालय में रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर बिरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। जनपद न्यायाधीश ने अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोक अदालत में होने वाले फैसले में हार जीत का कोई प्रश्न नहीं रह जाता है, क्योंकि जब वादकारी आपसी समझौते के आधार पर वाद का निस्तारण करते हैं तो उनके मध्य आपसी सौहार्द बना रहता है एवं उनके अमूल्य समय की बचत भी होती है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य वादकारियों को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय प्रदान करना है। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 1...