जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार किया निरीक्षण
शामली, जुलाई 1 -- कैराना। जनपद न्यायाधीश इंदरप्रीत सिंह जोश ने जिला कारागार मुजफ्फरनगर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को जिला जज ने जेल में निरीक्षण के दौरान स्वच्छता के बारे में कई चिंताओं पर ध्यान आकर्षित किया। बैरक में रिसाव, पानी की टंकी के उचित स्थान, शौचालय की स्थिति व उच्च सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जेल में स्थित बैरकों का निरीक्षण करके बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। जिला जज ने बंदियों से जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में पूछा, जिस पर बंदियों ने संतोष व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- जिला जज, डीएम और एसपी ने सुरक्षा, स्वास्थ्य व सुविधाओं की परखी हकीकत बैरक में निरुद्ध बंदियों को जेल मैनुअल, कारागार में स्थापित ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.