महाराजगंज, मई 13 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में जनगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने के लिए स्व-गणना पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। मंगलवार को जनपद न्यायाधीश अरविन्द मलिक ने अपनी स्व-गणना की। इस अवसर पर डीसी एनआईसी मनोज कुमार एवं एडीएसटीओ प्रमोद यादव ने जनपद न्यायाधीश को जनगणना बुकलेट प्रदान की। प्रशासन द्वारा लोगों को डिजिटल माध्यम से स्व-गणना के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसका असर भी दिखने लगा है।

स्व-गणना की प्रक्रिया प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 17 हजार 225 लोगों ने ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर लिया है। इसमें से 929 लोगों की प्रक्रिया तकनीकी कारणों से अधूरी रह गई। 16 हजार 296 लोगों ने स्व-गणना सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। स्व-गणना पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्ति को एक विशिष्ट आ...