जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण
मुजफ्फर नगर, जून 21 -- मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश श्री बीरेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवांच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र चौधरी सहित कई न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। न्यायाधीश ने संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा और जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार भी उपस्थित रहे। संस्था प्रभारी मोहित कुमार व स्टाफ ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.