जनपद न्यायाधीश ने कारागार का निरीक्षण कर जानी व्यवस्थाएं
पीलीभीत, जून 21 -- पीलीभीत, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश रविन्द्र कुमार चतुर्थ, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने कारागार में बन्दियों के किशोर/पुरूष बैरक, महिला बैरक सहित अन्य बैरकों, भोजनालय, अस्पताल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान बीमार बंदियों से बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि बीमार बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह भी पढ़ें- जिला जज ने मंडल कारा का किया निरीक्षण, बंदियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.