मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। शहर के लिए गर्व का क्षण तब आया जब 32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 40 प्लस टीम वर्ग में मुरादाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 24 अप्रैल से 4 मई तक पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित हुई, जिसमें देशभर की शीर्ष टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग राउंड में मुरादाबाद टीम ने दमदार शुरुआत करते हुए छत्तीसगढ़ को 3-0 और मध्य प्रदेश को 3-1 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। इसके बाद नॉकआउट मुकाबलों में टीम ने कड़ा संघर्ष दिखाया। दिल्ली के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में टीम को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन महाराष्ट्र को 3-2 से हराकर टीम ने वापसी की। क्वार्टर फाइनल में मुरादाबाद की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.