फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में खाद की चल रही मारामारी के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है। जनपद में 43053 बोरी यूरिया और उपलब्ध करा दी गयी है। इससे किसानों को राहत मिलेगी। बशर्ते किसानों को नियमों के तहत ही खाद का वितरण किया जायेगा। गोदामों के अलावा रैक प्वाइंट से भी समितियों और निजी विक्री केंद्रों पर खाद भेजी जा रही है। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने शुक्रवार को जनपद में खाद की दुकानों पर जाकर स्टाक चेक किया। जहां पर किसी तरह की कोई खाद की समस्या नही पायी गयी। उन्होंने बताया कि माह दिसंबर का यूरिया का लक्ष्य 41651 मीट्रिक टन है। डीएपी का 13927 मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य से कही अधिक खाद का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि किसानो को उनकी मांग के अ नुसार खाद का वितरण किया जा रहा है। शुक...