जनपद को मिले पांच नए पीआरवी वाहन,सुधरेगी व्यवस्थ्ज्ञा
हाथरस, जून 19 -- एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए डायल-112 सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कार्यालय से 05 नई पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित डायल-112 सेवा प्रभावी रूप से कार्यरत है। यह सेवा 24x7 कार्यशील रहते हुए पुलिस,अग्निशमन, एम्बुलेंस एवं अन्य आपात सेवाओं को एक ही नंबर - 112 - के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। आम नागरिक अपने मोबाइल से 112 डायल कर अथवा 112 इंडिया मोबाइल ऐप के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उनके द्वारा बताया गया कि थाना हाथरस गेट को 01,थाना सिकंद्राराऊ को 01,थाना सादाबाद को 01 ,थाना सहपऊ को 01 व थाना कोतवाली नगर को 01 सहित कुल 05 पीआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.